सालासर बालाजी गयी,भारतीय धर्म संघ की टीम

भारतीय धर्मसंध की टीम ने पिछले दिनों लाडनू का दौरा किया । लाडनू बस स्टैड से सालासर बालाजी का मंदिर लगभग पैतीस किलोमीटर पडता है। सुजानगढ स्टेशन से सालासर लगभग तीस किलोमीटर पडता है। दिल्ली के सराय रोििहल्ला से प्रतिदिन गाडी जाती है और सुजानगढ होते हुए बीकानेर निकल जाती है। टीम ने यहां पहुंचकर सालासर बालाजी के दर्शन किये और आर्शीवाद लिया ।भारतीय धर्मसंघ की टीम ने इस दौरान कई श्रद्धालुओं से बातचीत की और मंदिर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली , तो लोगों ने महंगाई को खास मुद्दा बताया और कहा कि यहां दलालों का भी बोलबाला है जो दर्शन के नाम पर ठगी करते है और सीधें बालाजी के दर्शन करते है। जबकि भीड खचाखच होती है। प्रसाद में धांधली है। बालाजी को भोग नही अच्छे से लग पाता है तभी पुलिस वाले हटा देते हैं । यहां आने पर भिवानी धर्मशाला जो दूरी पर जरूर है लेकिन फ्री होने के कारण हमेशा भरी रहती है। इस टीम में संयोजक अरूण पाण्डेय , निर्देशक विजय शर्मा व बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज मौजूद थें।

भारतीय धर्म संघ का लाडनू दौरा

भारतीय धर्मसंध की टीम ने पिछले दिनों लाडनू का दौरा किया और वहां स्थित बाल हनुमान व सत्यनारायण मंदिर मंे पूजा अर्चना की , इस दौरान वहां के पुजारियों से बातचीत की और मंदिर के बारे में कई अहम जानकारी ली। लाडनू स्टेशन उतरने के बाद रिक्शा लेना पडता है और लगभग पन्द्रह किलोमीटर दूर गांव में जाना पडता है।  जहां मुख्य पुजारी से मिलकर पूजा करनी पडती है।लाडनू में होटल आदि नही है , न ही धर्मशाला है जहां आदमी रूक सके लेकिन गांव वाले अपने द्वारा यहां रूकने की व्यव्स्था कर रखी है। मंदिर प्रांगण मे ही नहाने व शौच की व्यवस्था है उसके बाद किसी भी आस पास के घर में आप रह सकते है। बहुत ही कम पैसे में जहां आपको खाना घर का शुद्ध मिलेगा और रहने के लिये बिस्तर , लेकिन अपने आप में यह व्यवस्था लाजवाब है जो कही और पूूरे राजस्थान में नही मिलेगी। इस टीम में संयोजक अरूण पाण्डेय , निर्देशक विजय शर्मा व बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज मौजूद थें।

भारतीय धर्मसंध की टीम हरियाणा प्रभारी विजय शर्मा , दिल्ली प्रभारी गिरीश भारद्वाज व संपादक अरूण पाण्डेय सालासर बालाजी की यात्रा पर
भारतीय धर्म संघ का लाडनू दौरा

राधे मां लगातार उंचाई की ओर अग्रसर है और आज कार्यक्रम रोहिणी के अंदर था तो लोगों में उत्साह भी था। भारतीय धर्मसंघ की टीम को भी अवधेशानंद प्रपनाचार्य के सहयोग से मिलने का मौका मिला।राधे मां के प्रमुख सहयोगी टल्ली बाबा से मिलने का सौभाग्य मिला।  भारतीय धर्मसंध के सयोजकअरूण पाण्डेय ने राधेमां के प्रमुख सहयोगी टल्ली बाबा से मुलाकात की और राधेमां का हाल खबर पूंछा, और भारतीय धर्मसंध की कार्यशैली पर उनसे विचार किया और आगे की संभावनाओं पर विचार किया। इस दोैरान उनके साथ इस टीम में , निर्देशक विजय शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी विनय पंडित, बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज व टेक्निकल हेड गौरव शर्मा मौजूद थें।

 
भारतीय धर्मसंध के संपादक अरूण पाण्डेय राधे मां के सचिव टल्ली बाबा के साथ
शंकराचार्य द्वारिका शारदा पीठ के अच्युतानंद तीर्थ जी महराज से मिलते भारतीय धर्मसंघ के संपादक अरूण पाण्डेय
कैलाशानंद जी से मिली भारतीय धर्मसंघ की टीम

अच्युतानंद तीर्थ से मिला प्रतिनिधि मंडल

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य परम् पूज्य अच्युतानंद तीर्थ महराज से भारतीय धर्म संघ के संयोजक अरूण पाण्डेय ने हरिद्वार स्थित भूमा निकेतन में मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। महराज जी के निजी सहायक सुनील महराज ने बताया कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है। गौरतलब हो कि भूमा निकेतन अपने अद्भुद मंदिर के लिये पूरे देश में विख्यात है। अभी हाल में ही उसने अपने दिल्ली के सिविल लाइंस में स्थित मंदिर मं हनुमान जयंती पर सुदरकांड का पाठ किया था और प्रसाद वितरण किया था। जिसके वजह से महराज जी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत हुई थी लेकिन अब वह स्वस्थ है। इस दोैरान उनके साथ इस टीम में , निर्देशक विजय शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी विनय पंडित, बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज व टेक्निकल हेड गौरव शर्मा मौजूद थें।

कैलाशानंद जी से मिली भारतीय धर्मसंघ की टीम

हरिद्वार । कालीपीठ के पुरोधा महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महराज से भारतीय धर्मसंघ की टीम ने मुलाकात की और विस्तार से संस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संस्था के कार्यो की रूपरेखा पर चर्चा हुई और कुछ बातें महराज जी ने संस्था में जोडने की कही, जिसे स्वीकार कर लिया गया । इस दौरान संस्था के संयोजक विजय शर्मा , गिरीश भारद्वाज , विनय पंडित , अरविंद तिवारी व गौरव शर्मा मौजूद रहे। 

कालीपीठ के पुरोधा महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महराज से भारतीय धर्मसंघ की टीम ने मुलाकात की और विस्तार से संस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संस्था के कार्यो की रूपरेखा पर चर्चा हुई और कुछ बातें महराज जी ने संस्था में जोडने की कही, जिसे स्वीकार कर लिया गया । इस दौरान संस्था के संयोजक विजय शर्मा , गिरीश भारद्वाज , विनय पंडित , अरविंद तिवारी व गौरव शर्मा मौजूद रहे। 

 
सुंदरकाड विघालय के बच्चे सम्मानित
प्रकाशानंद जी महराज को लोगों ने याद किया

सुंदरकाड विघालय के बच्चे सम्मानित

 दसवीं, बारहवीं मप्र, सीबीएसई बोर्ड में अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के सुंदरकांड विद्यालय के जिन छात्र छात्राओं ने शिवपुरी जिले एवं मप्र के टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है उन सभी छोटे जानकी सैनिकों का आज संगठन के शहरी कार्यालय पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर श्रीफल एवं डायरी पेन भेंट किए और बच्चों के अनुभव साझा किए और उन्हें संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।।बच्चों को सम्मानित करने पधारे संगठन के वरिष्ठ संरक्षक एवं सुंदरकांड विद्यालय के प्रमुख प्राचार्य महाराज अजय शंकर भार्गव जी, जनपद अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत जी, महासचिव बॉबी राजा जी,उपाध्यक्ष लेखराज राठौर जी, प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी जी, वरिष्ठ सलाहकार चंदा अग्रवाल जी और सदस्य जन मौजूद थे।इसी अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत जी ने संगठन की ओर से बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

 

प्रकाशानंद जी महराज को लोगों ने याद किया

एक वर्ष पूरा होने पर विराट मुनि प्रकाशानंद को लोगों ने याद किया और एक शोक सभा रखी , जिसमें उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गयी । इस दौरान भारतीय धर्मसंघ के संयोजक अरूण पाण्डेय ने बताया  िकवह एक बार उनके साथ लंबी यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होने अयोघ्या में महंत नृत्यगोपाल दासजी महराज से मुलाकात की और रामविलास वेदान्ती के गेस्ट हाउस में रूके। फिर कमलनयन जी महराज व महंत राजू दास जी से मुलाकात की । उसके बाद प्रयागराज मे कई दिग्गज बाबाओं से बातचीत की। अगले दिन हम सभी चित्रकूट आ गये और जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी के आज्ञम में रूके।  उन्होने कहा कि प्रकाशानंद जी महराज बहुत ही सरल इंसान थे जिनकी कमी अब पूरी नही हो सकती।इस शोक सभा को विजय शर्मा , गिरिश भारद्वाज , विनय पंडित व कई अन्य लोगो ंने सम्बोधित किया। इस दौरान जिन अन्य लोगों ने शिरकत की उनमें दुर्गेश गिरी , अर्जुन दास, मोहित पाण्डेय आदि प्रमुख थे।

 

राम जानकी आश्रम भरूच में गोशाला शुरू

गुजरात के भरूच जिले में राम जानकी आश्रम परिसर के बाहर की तरफ गोशाला का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।आज वहां पर हवन पूजन के उपरांत गोशाला का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान जिन लोगों ने हिस्सा लिया उनमें शुक्ला जी , कन्हैया लाल जी  व कई अन्य लोग मौजूद थे। इस गोशाला की नींव स्वर्गीय जयराम दास महराज जी ने रखी थी उसके बाद इस कार्य को सफलता पूर्वक राधवेन्द्र दास जी महराज ने पूरा कराया।क्षेत्र में इस गोशाला को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं और काफी बडी संख्या में लोग इस गोशाला से जुड रहे हैं। 

 

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बने जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी का अध्यक्ष

सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी  का अध्यक्ष बनाया गया है।

 अध्यक्ष बनने पर महाराजश्री का महाराष्ट्र से लेकर गाजियाबाद तक अनेक स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया। माहुगढ़ नांदेड़ महाराष्ट्र स्थित श्री दत्त शिखर संस्थान में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को  श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनते ही जश्न का माहौल बन गया।श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्रापत किया।

 जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती महाराज,वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत उमाशंकर भारती महाराज, मंत्री ओम भारती महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, श्री दत्त शिखर संस्थान के महंत डॉ धनेश्वर उर्फ योगी शाम भारती महाराज समेत देश-विदेश से आए संतों ने महाराजश्री को 13 मढ़ी  का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी व उनका अभिनंदन किया।नागपुर सूर्यनंद गिरि महाराज, महाराष्ट्र कृष्णकांत गोस्वामी समेत सैकडों भक्तों ने स्वागत किया। 

दिल्ली हवाई अडडे पर महाराजश्री का दिल्ली संत महामंडल के संतों ने स्वागत अभिनंदन किया। दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री व जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज,श्रीमहंत गिरिशानंद गिरि देवी मंदिर गाजियाबाद, महंत अतुल गिरि महाराज, नमन गिरि महाराज, कोतवाल मंगलदास महाराज ने स्वागत अभिनंदन किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि यह भगवान दूधेश्वर की कृपा ही है कि उन्हें भगवान, सनातन धर्म व देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा हैै। हम सभी को मिलकर सनातन धर्म को एकजुट कर उसे मजबूत बनाना है और सनातन धर्म का परचम पूरे विश्व में फहराकर उसे पुनः विश्व में शिखर पर पहुंचाना है। महाराजश्री का भक्तों द्वारा जोरदार स्वागत किया।