सतुआ बाबा के साथ संरक्षक पुरूषोत्तम दास जी महराज , अरूण पाण्डेय
संरक्षक पुरूषोत्तम दास जी महराज व संपादक अरूण पाण्डेय दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान

सतुआ बाबा से मिली भारतीय धर्मसंघ की टीम

प्रयागराज में बीते दिनों महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम महराज की अगुवाई मंे भारतीय धर्मसंघ केे संयोजक अरूण पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परम् सहयोगी सतुआ बाबा से मुलाकात की और संस्था पर परिचर्चा की , इस दौरान भारतीय धर्मसंघ के संरक्षक पुरूषोत्तम दास जी महराज ने धर्म पर चिन्ता व्यक्त किया और कहा कि अब इसमें सभी के प्रयासों की जरूरत है लोग और मार्ग दिखाने वाले दोनों ही अपने रास्ते से भटक गये है।सतुआ बाबा ने संस्था के सहयोग की बात की।  इस दौरान संस्था के संयोजक विजय शर्मा , गिरीश भारद्वाज , विनय पंडित , अरविंद तिवारी व गौरव शर्मा मौजूद रहे। 

 

हरिद्वार में बाबाओं से मिले संरक्षक

हरिद्वार एक एैसी जगह है जहां आपको बाबा हर जगह दिखेगें ।उसकी मिट्टी ही एैसी है । कहते है कि वैराग्य यही उत्पन्न हो जाता है। यहां बसने को मन करता है। रम जाने को मन करता है , कई बाबा टेंट में रहते है , तो कई बाबा खुले आसमान के नीचे सोते है , कुछ बाबा अच्छे घरों मे रहते है तो आश्रम में रहते है लेकिन कोई भूखा नही सोता , यही हरिद्वार की खासियत हैं। हरिद्वार में आज बाबाओ से भारतीय धर्मसंघ के संरक्षक महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम जी महराज  व संयोजक अरूण पाण्डेय ने मुलाकात की। संस्था के कार्यो के बारे में उनको जानकारी दी।