सालासर बालाजी गयी,

भारतीय धर्म संघ की टीम

भारतीय धर्मसंध की टीम ने पिछले दिनों लाडनू का दौरा किया । लाडनू बस स्टैड से सालासर बालाजी का मंदिर लगभग पैतीस किलोमीटर पडता है। सुजानगढ स्टेशन से सालासर लगभग तीस किलोमीटर पडता है। दिल्ली के सराय रोििहल्ला से प्रतिदिन गाडी जाती है और सुजानगढ होते हुए बीकानेर निकल जाती है। टीम ने यहां पहुंचकर सालासर बालाजी के दर्शन किये और आर्शीवाद लिया । इस टीम में संयोजक अरूण पाण्डेय , निर्देशक विजय शर्मा व बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज मौजूद थें।

भारतीय धर्म संघ का लाडनू दौरा

भारतीय धर्मसंध की टीम ने पिछले दिनों लाडनू का दौरा किया और वहां स्थित बाल हनुमान व सत्यनारायण मंदिर मंे पूजा अर्चना की , इस दौरान वहां के पुजारियों से बातचीत की और मंदिर के बारे में कई अहम जानकारी ली। लाडनू स्टेशन उतरने के बाद रिक्शा लेना पडता है और लगभग पन्द्रह किलोमीटर दूर गांव में जाना पडता है।  जहां मुख्य पुजारी से मिलकर पूजा करनी पडती है। इस टीम में संयोजक अरूण पाण्डेय , निर्देशक विजय शर्मा व बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज मौजूद थें।

 

 

भारतीय धर्मसंध के सयोजकअरूण पाण्डेय ने राधेमां के प्रमुख सहयोगी टल्ली बाबा से मुलाकात की और राधेमां का हाल खबर पूंछा, और भारतीय धर्मसंध की कार्यशैली पर उनसे विचार किया और आगे की संभावनाओं पर विचार किया। इस दोैरान उनके साथ इस टीम में , निर्देशक विजय शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी विनय पंडित, बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज व टेक्निकल हेड गौरव शर्मा मौजूद थें।

 

शंकराचार्य अच्युतानंद तीर्थ से मिला

भारतीय धर्म संध का प्रतिनिधि मंडल

 

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य परम् पूज्य अच्युतानंद तीर्थ महराज से भारतीय धर्म संघ के संयोजक अरूण पाण्डेय ने हरिद्वार स्थित भूमा निकेतन में मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। महराज जी के निजी सहायक सुनील महराज ने बताया कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है। गौरतलब हो कि भूमा निकेतन अपने अद्भुद मंदिर के लिये पूरे देश में विख्यात है। अभी हाल में ही उसने अपने दिल्ली के सिविल लाइंस में स्थित मंदिर मं हनुमान जयंती पर सुदरकांड का पाठ किया था और प्रसाद वितरण किया था। जिसके वजह से महराज जी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत हुई थी लेकिन अब वह स्वस्थ है। इस दोैरान उनके साथ इस टीम में , निर्देशक विजय शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी विनय पंडित, बिजनेस हेड गिरीश भारद्वाज व टेक्निकल हेड गौरव शर्मा मौजूद थें।

 

भारतीय धर्मसंघ की टीम

कैलाशानंद जी महराज से मिली

 

हरिद्वार । कालीपीठ के पुरोधा महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महराज से भारतीय धर्मसंघ की टीम ने मुलाकात की और विस्तार से संस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संस्था के कार्यो की रूपरेखा पर चर्चा हुई और कुछ बातें महराज जी ने संस्था में जोडने की कही, जिसे स्वीकार कर लिया गया । इस दौरान संस्था के संयोजक विजय शर्मा , गिरीश भारद्वाज , विनय पंडित , अरविंद तिवारी व गौरव शर्मा मौजूद रहे। 

सतुआ बाबा से मिली भारतीय धर्मसंघ की टीम

प्रयागराज में बीते दिनों महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम महराज की अगुवाई मंे भारतीय धर्मसंघ केे संयोजक अरूण पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परम् सहयोगी सतुआ बाबा से मुलाकात की और संस्था पर परिचर्चा की , इस दौरान भारतीय धर्मसंघ के संरक्षक पुरूषोत्तम दास जी महराज ने धर्म पर चिन्ता व्यक्त किया और कहा कि अब इसमें सभी के प्रयासों की जरूरत है लोग और मार्ग दिखाने वाले दोनों ही अपने रास्ते से भटक गये है।सतुआ बाबा ने संस्था के सहयोग की बात की।  इस दौरान संस्था के संयोजक विजय शर्मा , गिरीश भारद्वाज , विनय पंडित , अरविंद तिवारी व गौरव शर्मा मौजूद रहे।